फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन दीवार मिलने पर पुरातत्व विभाग को भेजा गया पत्र

Fri, 10 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू के रामपुर धमांवा गांव में पचकरा तालाब में प्राचीन दीवार मिलने के बाद इस रहस्य को सुलझाने के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र भेजा गया है। पुरातत्व विभाग से मांग की गई है कि वह यहां का सर्वे करें ताकि यह पता चल सके कि दीवार किस काल की है। इसके अलावा एसडीएम ने तालाब से अवैध तरीके से मिट्टी का खनन करने वाले दो लोगों के खिलाफ सैनी थाने में मामला दर्ज करा दिया है। एसडीएम की मौजूदगी में पैमाइश हुई तो पता चला कि तालाब की तीन बीघा भूमि पर गांव के दो लोगों ने कब्जा कर रखा था। यह भूमि खाली करा ली गई है।
विज्ञापन


    रामपुर धमांवा गांव के पचकरा तालाब में करीब दो महीने से अवैध तरीके से मिट्टी का खनन हो रहा था। सिराथू चौकी पुलिस के बगल में यह अवैध खनन हो रहा था और वह खामोश थी। खुदाई के दौरान तालाब में एक प्राचीन दीवार मिली। लखौरी ईट से निर्मित यह दीवार बुधवार को मिली तो गांव के लोगों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। तहसीलदार ने जांच करने के बाद इसकी रिपोर्ट एसडीएम विवेक चतुर्वेदी को दी थी। गुरुवार को एसडीएम मौके पर जांच करने खुद पहुंचे। जांच के दौरान उन्होंने लेखपाल मुमताज से तालाब की पैमाइश कराई तो पता चला कि तालाब के तीन बीघे रकबे पर गांव के ही गया प्रसाद और कृष्ण भवन का कब्जा है। उन्होंने तालाब को खाली कराया। यह तालाब पांच बीघा का है। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पता किया तो मालूम हुआ कि मिट्टी का अवैध खनन कैथनबाग गांव के ही अमृतलाल और ललई पाल ने करवाया है। इनके खिलाफ सैनी कोतवाली में अवैध खनन का मामला दर्ज करा दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। डीएम एपी सिंह का कहना है कि पुरातत्व विभाग को पत्र भेज गया है। उन्हें जल्द से जल्द यहां सर्वे करने के लिए कहा गया है।

मजदूर ले गए खुदाई में मिले प्राचीन पात्र
रामपुर धमांवा के पचकरा तालाब में प्राचीन दीवार मिलने के बाद गुरुवार को सिराथू एसडीएम जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान उन्हेें बताया गया कि यहां अवैध खनन में शामिल रहे मजदूरों ने प्राचीन दीवार के साथ मिले प्राचीन पात्रों को गायब कर दिया है। प्राचीन पात्रों के रखे जाने का निशान भी दिखाया गया। एसडीएम ने इस गंभीरता से लिया है। उन्होंने सिराथू चौकी पुलिस को निर्देश दिया है कि वह गायब पात्रों की जांच करें। जिसके कब्जे से यह पात्र मिले, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सिराथू चौकी पुलिस इस मामले में एकदम से चुप्पी साधकर बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें