महेवाघाट (कौशाम्बी)। शनिवार देर शाम महेवाघाट स्थित ढेहरा घाट पर स्नान करने गया एक युवक डूब गया। उसे देखते ही डूबते नदी में डूबता देख घाट किनारे मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पर, वह नदी की तेज धारा में विलुप्त हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे रहे।
मामला शाम तकरीबन साढ़े 7 बजे का है। बताते हैं कि महेवाघाट निवासी कल्लू निषाद (25) पुत्र भैरो प्रसाद यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान एकाएक वह गहरे पानी में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियोें का कहना है कि जान आफ त में देख मदद के लिए वह गुहार लगाता रहा। पर, गहरे पानी में कोई भी कू दने की हिम्मत नहीं कर सका। जब तक लोग गांव से मदद के लिए पहुंचे वह पानी में समा चुका था। देर रात तक पुलिस और परिजन नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटे रहे। पर समाचार भेजे जाने तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी थी।