फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गैस सिलिंडर में लीकेज से लगी आग, गृहस्थी राख

Fri, 12 Apr 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
छब्बू का पूरा गांव में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सदर तहसील के छब्बू का पूरा गांव की रहने वाली आराधना देवी अपने घर के अंदर गैस चूल्हे में खाना पका रही थीं। उनके पति राधेश्याम खेत जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान गैस सिलिंडर में लीकेज की वजह से अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

किसी तरह दंपती ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। सूचना पर पश्चिमशरीरा से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम आग पर काबू पा सकी।
राधेश्याम का कहना है कि 20 हजार रुपये नगद, गेहूं, चावल सहित गृहस्थी का अन्य सामान जल गया है। हल्का लेखपाल सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील भेज दी गई है।
विज्ञापन



तार गिरने से खेत में लगी आग, फसल जली
सिराथू तहसील क्षेत्र के बगहा मजरे कनवार गांव में बृहस्पतिवार को खेतों के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे बृजभूषण की गेंहू की फसल में आग लग गई। खेत से धुआं उठता देख आसपास मौजूद किसान दौड़ पड़े।
लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। किसान का कहना है कि आग से उसकी दो बीघे में तैयार गेहूं की फसल जल गई है।


बिजली के तारों में शाॅर्ट सर्किट से जली फसल
मंझनपुर के चक गांव में बृहस्पतिवार को बिजली के तारों में शाॅर्ट सर्किट से नर्मदा प्रसाद शुक्ला के खेत में आग लग गई। दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह एकजुट होकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें