विशेष न्यायालय एससीएसटी शिरीन जैदी की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के आरोपी सगे भाइयों समेत चार की जमानत रद कर दी। विशेष लोक अभियोजक धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मंझनपुर कोतवाली के खोरा निवासिनी ऊषा देवी नौ अगस्त 2023 की शाम खेत से वापस आ रही थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही तीन सगे भाई शिवबली, गोविंद, लवकुश व शिवपूजन ने मिलकर उसे लात घूसों से पिटाई करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। बीच-बचाव करने पर पति को भी पीटा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपियों की ओर से न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की गई। अभियोजन पक्ष के विरोध पर कोर्ट ने मंगलवार को सभी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।