फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दौड़ में बबलू अव्वल, मान सिंह दूसरे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानूनगो संतराम की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को पांच किलोमीटर की ओपन दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दौड़ में बबलू कुमार ने पहला, मान सिंह ने दूसरा और आकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों खिलाड़ी जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी ने किया। प्रतियोगिता सुबह 6:30 बजे कांशीराम कॉलोनी गांधी नगर से शुरू हुई। यहां से धावक बस डिपो, मेडिकल कॉलेज, मंझनपुर चौराहा और कर्बला होते हुए वापस कांशीराम कॉलोनी पहुंचे।
प्रतियोगिता के आयोजक उधोश्याम ने बताया कि वह पिता की स्मृति में आयोजन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 3100 रुपये, द्वितीय को 2100 रुपये और तृतीय को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार और मेडल दिया गया। सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500-500 रुपये और मेडल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें