फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब व्यक्ति नहीं, विचारधारा थे

Wed, 15 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। करारी के लॉ कालेज में भारतीय संविधान डॉ. अंबेडकर की देन विषय पर गोष्ठी हुई। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने बाबा साहब को व्यक्ति नहीं विचारधारा की संज्ञा दी। कहाकि उनकी सोच से ही लोकतंत्र मजबूत बना है। वहीं जयंती पर स्कूलों में प्रभात फेरियां निकाली गईं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए। इसके अलावा मंझनपुर, टेेंवा, पिंडरा आदि बाजारों में भी कार्यक्रमों का आयोजन करके डॉ. अंबेडकर को याद किया गया। लोगों ने उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मंगलवार को जयंती थी। इस मौके पर करारी स्थित रिजवी कालेज आफ ला में राष्ट्रीय एकीकरण और जिला प्रशासन की ओर से भारतीय संविधान को डॉ. अंबेडकर की देन विषय गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला जज उमेश कुमार ने कहाकि डॉ. अंबेडकर एक विचारधारा थे। उनकी विचारों के कारण ही आज लोकतंत्र मजबूत हुआ है। वहीं कार्यक्रम में डीएम राजमणि यादव, कालेज के प्रबंधक कर्रार हुसैन राशिद रिजवी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इधर, अंबेडकर जयंती पर जिला अस्पताल में डीएम राजमणि यादव, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने मरीजों को फल वितरित किया।


वहीं अंबेडकर जयंती पर वंदे मातरम समिति की ओर से टेंवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हिमांचल मौर्य ने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसी तरह से डॉ. अंबेडकर इंटर कालेज बिमाहिदपुर कड़ा, एसपी मौर्य इंका हर्रायपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिंडरा सहाबनपुर गांव में भी बसपाइयों ने कार्यक्रम में बाबा साहब को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें