सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली में वितरित किया गया इनवर्टर बैट्री। स्रोत: विभाग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली में क्षेत्र के छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को इन्वर्टर व बैट्री वितरित की गई। इसमें कोसम खिराज, आंबा कुआं, रसूलपुर बड़गांव, इटैला, जुगुराजपुर, बेरुई और महंगूपुर केंद्र शामिल हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने बताया कि इन्वर्टर लगने से बिजली बाधित होने पर भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। इस मौके पर बीपी सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, सीएचओ अंकुश कुमार, निशू, खुशबू यादव, निधि मिश्रा आदि रहे।