फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज का आयुष विंग खाली, जल्द होगी नई तैनाती

Mon, 20 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिले के पांच चिकित्सकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें एमबीबीएस और एमओसीएच के एक-एक और मेनस्ट्रीम आयुष के तीन चिकित्सक शामिल हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डॉ. अहमर (एमबीबीएस) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करारी से स्थानांतरित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरवा भेजा गया है। डॉ. शोएब अंसारी (मेनस्ट्रीम आयुष) को मंझनपुर से सेलरहा पश्चिम, डॉ. हिना कौशर (मेनस्ट्रीम आयुष) को चायल से शाखा और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा (मेनस्ट्रीम आयुष) को मेडिकल कॉलेज के आयुष विंग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू स्थानांतरित किया गया है।
डॉ. चंद्रशेखर (एमओसीएच) को म्योहर में ही कार्यरत रखा गया है। इस फेरबदल के बाद मेडिकल कॉलेज का आयुष विंग अस्थायी रूप से खाली हो गया है। कॉलेज प्रशासन ने शासन को अवगत कराते हुए नए चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है ताकि आयुर्वेदिक सेवाएं बाधित न हों।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह तबादले सेवाओं में संतुलन और चिकित्सकीय सुविधाओं के बेहतर वितरण के लिए किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष चिकित्सा को सशक्त करने और अधिक से अधिक जनता को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
- जल्द नए आयुष चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी जिससे जिले में चिकित्सा सेवाएं और मजबूत होंगी तथा मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।- डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें