मंझनपुर। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को देहदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी देहदान कर सकता है। साथ ही इच्छुक लोग देहदान संकल्प पत्र भर सकते हैं।
कादीपुर स्थित राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में देहदान जागरूकता के तहत एनाटॉमी विभाग के डॉ. राकेश शुक्ला की अगुवाई में विशेष सेमिनार का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि अंगदान कई लोगों की जान बचा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद बिदांव निवासी अधिवक्ता अपराजित ने देहदान के लिए पंजीकरण कराते हुए बताया कि कई वर्ष से इच्छा थी कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकूं। इसके बाद कॉलेज प्राचार्य ने अपराजित को देहदान कार्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डाॅ. सरस्वती जयसवाल, डाॅ. रविरंजन सिंह, डाॅ. अरिन्दम चक्रवर्ती सहित एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थी मौजूद रहें।