फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार में धनवर्षा, करीब 20 करोड़ का कारोबार

Fri, 06 Nov 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बिकने के लिए एजेंसी के बाहर खड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन
धनतेरस के पर्व पर जिले के ऑटोमोबाइल बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। दोपहिया वाहनों की खरीदारी के लिए शोरूमों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। इस बार ग्राहकों के उत्साह ने कारोबार के पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया। जिले में धनतेरस पर करीब 20 करोड़ रुपये के दोपहिया वाहनों की बिक्री होने का अनुमान है। कारोबारियों ने बताया कि इस बार ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आर्या मोटर्स शोरूम मंझनपुर के डायरेक्टर सौरभ केसरवानी, बाबा टीवीएस शोरूम रसूलपुर गिरसा के डायरेक्टर अमित केसरवानी, आकर्ष गोपाल हीरो शोरूम रसूलपुर गिरसा के डायरेक्टर रजनीश केसरवानी, सुपर मोटर्स शोरूम पूरामुफ्ती के डायरेक्टर देवेंद्र कुमार केसरवानी आदि ने बताया कि इस बार धनतेरस पर वाहनों की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। ग्राहकों ने शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने के लिए पहले से ही बुकिंग करा रखी थी। धनतेरस के दिन बड़ी संख्या में लोगों ने नए दोपहिया वाहन घर ले जाकर त्योहार की खुशियां मनाईं। कारोबारियों ने बताया कि बेहतर मांग से ऑटोमोबाइल कारोबार को बड़ी मजबूती मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें