महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे स्कूली बच्चों से भरी सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे स्कूली बच्चों से भरी सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में पहुंचकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद बच्चे सहमे रहे।
विज्ञापन
सीएनजी ऑटो डकशरीरा, निखोदा और मनकापुर गांव के करीब दर्जनभर बच्चों को लेकर महर्षि पब्लिक स्कूल पश्चिम शरीरा जा रही थी। अंधावा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे स्थित तालाब में जा घुसी। गाड़ी को तालाब में जाते देख आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और बच्चों को अपने साथ घर ले गए। अचानक हुए हादसे से बच्चों में काफी दहशत देखी गई।
स्कूल प्रबंधन ने जताई अनभिज्ञता
महर्षि पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल के अपने वाहन से बच्चों को स्कूल लाया और वापस सुरक्षित घर छोड़ा जाता है। बृहस्पतिवार को बस चालक के बुखार होने के कारण अभिभावकों को मैसेज के माध्यम से इसकी जानकारी दे दी गई थी। बच्चों को सीएनजी गाड़ी से स्कूल लाया जा रहा था, इसकी स्कूल प्रबंधन को जानकारी नहीं थी।