फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भूमि विवाद में चाची की गोली मारकर हत्या

Mon, 30 Jun 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के मोहीउद्दीपुर गांव में रविवार रात भूमि विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी वृद्ध चाची की गोली और चापड़ मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मोहीउद्दीनपुर गांव के मानसिंह यादव सेना में कार्यरत थे। उनके कोई संतान नहीं थी। साल भर पहले उनके निधन के बाद से पत्नी राजकुमारी यादव (60) अक्सर अपने मायके संदीपनघाट में रहती थी। गांव में परिवार के अन्य सदस्य रहते थे। जेठ के बेटे (भतीजे) राजकुमारी के हिस्से की पैतृक भूमि पर नजर थी।
उन्हें शक था कि चाची कहीं ये जमीन अपने मायके वालों के नाम न लिख दे। शनिवार को राजकुमारी मायके से अपने गांव मोहीउद्दीपुर आई तो भतीजे ने भूमि अपने नाम बैनामा कराने के लिए दबाव बनाया। इसे लेकर रविवार को भी विवाद हुआ। रात आठ बजे बात बढ़ने पर भतीजे ने वृद्ध चाची पर पहले चापड़ से हमला किया, इसके बाद तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुन पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठा होते कि इससे पहले ही हत्यारोपी फरार हो गया। सूचना के बाद एएसपी राजेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन



भूमि विवाद में सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी की हत्या उसके भतीजे ने की है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन

मृतका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें