फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्राॅला की टक्कर से बुआ-भतीजी और मासूम घायल

Mon, 13 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घायल यस
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में दशहरा मेला देखने आईं दो महिलाओं और एक मासूम को तेज रफ्तार ट्राॅला ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव निवासी अनीता (35) पत्नी राजकुमार अपने पांच वर्षीय पुत्र यश और भतीजी शांति देवी (20) पुत्री छेदी लाल निवासी बुधवन के साथ रविवार शाम करीब चार बजे टेंपो से अजुहा कस्बे में आयोजित दशहरा मेला देखने आई थीं। जैसे ही टेंपो अजुहा पहुंचा और सवारियां उतरने लगीं। इसी बीच कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्राॅला ने टक्कर मार दी। हादसे में शांति देवी और मासूम यश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अनीता को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने चालक समेत ट्राॅला को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायल यस

घायल यस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें