फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण एक तरफ जहां पूरे देश में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा है वहीं तमाम लोग लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। मंगलवार को जिले में ऐसे ही ऑक्सीजन की कालाबाजारी का ऑडियो वायरल हुआ है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया में एक ऑडियो वायरल हुआ। वायरल ऑडियो ओसा स्थित एक ऑक्सीजन सिलिंडर के विक्रेता का बताया जा रहा है। ऑडियो में विक्रेता का कहना है कि वह 40 हजार में भरा सिलिंडर देगा।
खाली सिलिंडर लाने पर 20 हजार रुपया गैस का दाम मांगा जा रहा है। इसके अलावा भरा सिलिंडर ले जाने के बाद उसकी वापसी पर 15 हजार वापस देने की बात कही जा रही है। एजेंसी संचालक ने ऑडियो में अपना नाम भी बताया है। यह ऑडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। इस बाबत इंस्पेक्टर मनीष पांडेय का कहना है कि ऑडियो संज्ञान में है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें