फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शौच से घर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 29 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से शौच कर घर लौट रही किशोरी से गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव की किशोरी रविवार को सुबह करीब पांच बजे शौच क्रिया के बाद घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव के बाहर बने पुराने पुल के पास पहुंची। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे आरोपी नितिन ने किशोरी को रोक लिया। उसे खींचकर पास के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस दौरान किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। रोते हुए किशोरी परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें