फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह आठवीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव में रहने वाली आठवीं की छात्रा को शुक्रवार को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। मामले में देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली छात्रा म्योहर स्थित एक सिलाई सेंटर में टेलरिंग का काम सीखने जाती थी। छात्रा के मुताबिक शुक्रवार को वह रोज की तरह सिलाई सीखने जा रही थी। म्योहर के समीप कार सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में घसीट लिया। आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे।
इस बीच छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने परिवार के लोगों को बुलाया। फिलहाल घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई । थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, उलाहना देने पर पति को पीटा
कोतवाली के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम शौच के लिए जा रही विवाहिता से गांव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता ने किसी तरह अपनी आबरू बचाई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि महिला का पति आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचा तो उसे पीटा गया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम वह खेत की तरफ शौच के लिए जा रही थी। इस दौरान गांव का एक व्यक्ति मिला और अकेला देख दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।
विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची महिला ने पति से आपबीती बताई तो वह आरोपी के यहां उलाहना देने पहुंचा। वहां आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर विवाहिता के पति से मारपीट की। घटना की शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें