फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संशोधित.. किशोर की बलि देने का कोशिश, दो सगे भाइयों पर केस

Fri, 18 Aug 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। नसुल्लापुर गांव में किशोर की बलि देने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर तलवार रख दी थी। मां-बहन ने देख लिया तो आरोपी भाग निकले। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नसुल्लापुर निवासी होरीलाल सरोज मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसका बेटा भोला सरोज (15) बुधवार की देर शाम सात बजे शौच के लिए खेत की तरफ गया था। मां शितली देवी के मुताबिक पड़ोसी महेंद्र और उसका भाई जितेंद्र झाड-फूंक पर ज्यादा भरोसा करता है।
आरोप है कि महेंद्र और जितेंद्र ने खेत की तरफ अकेला देख उसके बेटे भोला को पकड़ लिया। जमीन पर पटक कर उसकी गर्दन में तलवार रख मुंह से कुछ बुदबुदाने लगे। भोला ने पूरी ताकत लगा कर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। इस वजह से वह जख्मी हो गया। चीख पुकार सुनकर भोला की मां शितली और बहन शनि को आता देख आरोपी भोला को छोड़कर भाग निकले। बृहस्पतिवार को पीड़ित मां ने कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें