फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, तोड़ी रीढ़ की हड्डी

Mon, 30 Dec 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली एक गांव में घर पर अकेली मौजूद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने में महिला की पिटाई कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई। पीड़िता की तहरीर पर सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर चले गए थे। आरोप है कि इसी दौरान किशुनपुर अंबारी निवासी काबिल उसका भाई जुगनू व नूरनबी बहाने से घर के भीतर घुस आए। तीनों ने जोर-जबर्दस्ती करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विरोध करते हुए शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। सिर, हाथ, पेट और पैर में भी चोट लगी है। रीढ़ की हड्डी टूट जाने की वजह से पीड़िता चलने-फिरने में असमर्थ है। निजी अस्पताल में परिवार वाले उसका इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें