फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नलकूप के अंदर सो रहे किसान को जलाने की कोशिश

Wed, 27 Mar 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के थांबा अलावलपुर गांव के एक किसान के नलकूप के छप्पर में आग लगाकर उसे जिंदा जलाकर जान से मारने के लिए जिंदा जलाने की कोशिश की गई। किसान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

थांबा अलावलपुर के रहने वाले मैकूलाल किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात वह खाना खाकर नलकूप मे सो रहे थे। अचानक उनके छप्पर व बिस्तर में आग लगने का एहसास हुआ। वह जान बचाकर बाहर की तरफ भागे तो दरवाजे पर खड़े दो लोगों ने रोकने का प्रयास किया।
मैकूलाला ने किसी तरह उनसे खुद को छुड़ाया और भागकर जान बचाने में कामयाब हुए। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें