फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

Thu, 16 Dec 2021 07:11 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

आए दिन छोटी-छोटी बातों पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। विवाहिता ससुरालियों का हर जुल्म सहती रही। मांग पूरी नहीं होने पर उसे पीटते हुए जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी कोतवाली के जफरपुर नवांवा गांव की रानी बानो का निकाह एक साल पहले हिमामपुर माढ़ो निवासी फारूक के साथ हुआ था। निकाह में मिले दहेज से विवाहिता के ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। विवाहिता ने बताया कि मायके से पांच लाख रुपये की नकदी के साथ ही कार लाने की जिद कर ससुराली जान के दुश्मन बने हुए हैं।

विज्ञापन


आए दिन छोटी-छोटी बातों पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। विवाहिता ससुरालियों का हर जुल्म सहती रही। मांग पूरी नहीं होने पर उसे पीटते हुए जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।

मोहल्ले के लोगों के पहुंचने पर जान बची। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई, पर ससुराली साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। मां के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाने में करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें