फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम के साथ पैमाइश करने गए तहसीलदार पर हमला, लेखपाल को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के बसुहार गांव में विवादित भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमला गांव के दबंगों ने हमला कर दिया। तहसीलदार चायल ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। जबकि लाठी डंडे और असलहों से लैस दबंगों ने लेखपाल को पकड़ कर जमकर पिटाई पीटा। पीड़ित लेखपाल ने बसुहार गांव की निवर्तमान ग्राम प्रधान और उसके पति सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

चायल तहसील के बसुहार गांव में इस समय लेखपाल पवन कुमार राय की तैनाती है। मंगलवार को लेखपाल पवन कुमार गांव की एक विवादित भूमि की पैमाइश करने के लिए तहसीलदार रामजी और राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे थे। आरोप है कि निवर्तमान ग्राम प्रधान सुनीता देवी और उसके पति निर्भय मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ राजस्व टीम को घेर लिया।
निवर्तमान ग्राम प्रधान विवादित भूमि को ग्रामसभा की बताते हुए तहसीलदार और उनकी टीम से वाद-विवाद करने लगी। विवाद बढ़ता देख तहसीलदार व लेखपाल जब वहां से लौटने लगे तो निवर्तमान प्रधान के पति निर्भय मिश्रा ने लेखपाल की बाइक में टक्कर मार कर रोक लिया। इससे लेखपाल जमीन पर गिर गए। इसी समय लाठी डंडे और असलहों से लैस दबंगों ने लेखपाल पर हमला बोल दिया। जबकि मौके से तहसीलदार रामजी जान बचाकर भाग निकले।
विज्ञापन

आरोप है कि लेखपाल को दबंगो ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर सरायअकिल कोतवाली पहुंचे लेखपाल ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर सरायअकिल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेखपाल को फोन पर मिली धमकी का दर्ज है मुकदमा
बसुहार गांव में विवादित जमीनों को लेकर बीते दिनों लेखपाल पवन कुमार राय को फोन पर धमकी दी गई थी। प्रकरण में लेखपाल ने ग्राम प्रधान और उसके पति के खिलाफ पिपरी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें