फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धोखाधड़ी के आरोपी अधिवक्ता पिता-पुत्र के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Sun, 20 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
आरोपी अ​धिवक्ता के घर पर नोटिस चस्पा करने पहुंची पुलिस : स्रोत : क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
मंझनपुर। संदीपन घाट कोतवाली क्षेत्र के बरई सलेम गांव में मालिक की नामौजूदगी में भूमि बेचने में गवाहदार बने अधिवक्ता पिता-पुत्र के घर पर शनिवार को पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। साथ ही न्यायालय के निर्धारित अवधि तक आत्म समर्पण करने या गिरफ्तारी देने का आदेश पढ़कर पुलिस ने सुनाया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक बरई सलेम निवासी मनफूल की भूमि है। इसका सौदा बलीपुर टाटा गांव के दिलीप कुमार ने प्रयागराज के म्योर रोड द्वारिकापुरी निवासी अमरेंद्र की पत्नी मीनाक्षी देवी से 13 लाख रुपये में तय किया। 21 फरवरी 2019 को दिलीप ने मनफूल बनकर उसकी भूमि की रजिस्ट्री मीनाक्षी देवी के नाम कर दी। दिलीप की ओर से गवाहदार राजेश्वर मिश्र निवासी कमालपुर चरवा व उसका बेटा नीरज मिश्र बने।
जब मीनाक्षी ने डेढ़ साल के बाद निर्माण कराना चाहा तो मनफूल ने आकर रोक लगा दिया। इस पर मीनाक्षी देवी ने संदीपन घाट कोतवाली में शिकायती पत्र देकर पांच दिसंबर 2023 को दिलीप, राजेश्वर, नीरज व मनफूल के खिलाफ केस दर्ज कराया। विवेचना व आरोपियों की तलाश के दौरान दिलीप ने न्यायालय से अग्रिम जमानत ले ली। जबकि मनफूल विवेचना के दौरान आरोप सही नहीं पाया गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि फरार अधिवक्ता पिता व पुत्र की तलाश की गई लेकिन वे फरार हो जाते थे। नतीजतन, कुर्की प्रक्रिया के लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कमालपुर गांव पहुंचकर मुनादी कराई गई और घर पर नोटिस चस्पा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें