फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : अतीक के शूटर अब्दुल कवि के दो भाइयों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Mon, 01 Apr 2024 10:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

राजू पाल हत्याकांड के आरोपी अब्दुल कवि के दो भाइयों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जेल में होने के बावजूद इनके घर की कर्की की जाएगी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन
अब्दुल कवि के भाइयों के घर चस्पा किया गया कुर्की का नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि को भले ही उम्रकैद की सजा हो चुकी है, लेकिन वह अपने भाइयों की मुसीबत बढ़ाकर गया है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शूटर के दो भाइयों के घर रविवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।

सरायअकिल के भखंदा निवासी अतीक के शूटर अब्दुल कवि के भाई अब्दुल वली व अब्दुल कादिर के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। फिलहाल दोनों आरोपी जेल में है। रविवार को सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह व पिपरी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया फोर्स के साथ भखंदा पहुंचे। यहां शूटर के दोनों भाइयों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा कराया गया। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि न्यायालय से आदेश लेकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें