फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कड़ाधाम मंदिर प्रबंध समिति में आत्म प्रकाश अध्यक्ष और जुगेश बने महामंत्री

Mon, 23 Sep 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शीतला धाम मंदिर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडा उर्फ टिंकू पंडा।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना, देर रात आया चुनाव परिणाम
विज्ञापन

फोटो- 28
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। मां शीतलाधाम मंदिर की प्रबंध समिति का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न हुआ। इसमें 589 मतदाताओं में से 550 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद देर रात आत्म प्रकाश को अध्यक्ष और जुगेश को महामंत्री के पद पर विजेता घोषित किया गया है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। एसडीएम सिराथू अजेंद्र सिंह और एएसपी राजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संरक्षक मंडल के धनंजय पंडा, राम मिलन, रिंकू, मोनू, विक्रमा प्रसाद व रवि पंडा की देखरेख में मतदान कराया गया। समाज के 589 लोगों के नाम मतदाता सूची में थे। इसमें से 550 वोटरों ने मतदान किया। शाम पांच बजे मतदान समाप्त हुआ। फिर मतगणना शुरू की गई। रात करीब 8.30 बजे परिणाम घोषित किया गया।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आत्मप्रकाश को 300, उदय नारायण पांडेय को 205 व विनोद कुमार त्यागी को 39 मत मिले। 95 मत अधिक पाकर आत्मप्रकाश पंडा दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर अमित पंडा 301 वोट हासिल कर विजेता रहे। वहीं मनीष पंडा 234 मत मिले।
महामंत्री पद के लिए खड़े जुगेश पंडा ने 241 वोट पाकर जीत हासिल की। सोनू पंडा को 154 व सुदेश पंडा को 145 वोट मिले। कोषाध्यक्ष में रजत पंडा विजयी बने। उन्हें 179 वोट मिले। जबकि अजय कुमार को 159, ऋतिक पंडा को 126 व ननका पंडा को 78 मत मिले।
आदित्य पंडा उपमंत्री और संदीप पंडा निरीक्षक चुने गए। समाज के लोगों ने विजेता पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार विनय कुमार सिंह, सीओ मनोज रघुवंशी, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



निवर्तमान अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप
कड़ाधाम मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन पंडा का आरोप है हार से क्षुब्ध होकर निवर्तमान अध्यक्ष उदय प्रकाश पंडा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। थानाध्यक्ष कड़ाधाम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। अगर आरोप सही मिला तो कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें