सिराथू के मोहद्दीनपुर बेला गांव स्थित एटीएम बूथ में लगी आग। संवाद
मोहद्दीनपुर बेला गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ में बुधवार दोपहर शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। शाखा प्रबंधक योगेश त्रिपाठी की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
शाखा प्रबंधक ने बताया बूथ में रखे गए कैश की जानकारी फिलहाल अभी नहीं हो सकी है। शाखा प्रबंधक ने शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।