फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के दो गुर्गे कौशाम्बी कारागार में किए गए शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अतीक के दो गुर्गे कौशाम्बी कारागार में किए गए शिफ्ट
विज्ञापन

प्रशासनिक आधार पर सलमान और फारुख को नैनी से भेजा गया दोआबा
जेलर बोले, अभी सामान्य बंदियों की तरह, हरकत करेंगे तो की जाएगी कड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पूर्व सांसद अतीक अहमद के दो गुर्गों को कौशाम्बी की जिला कारागार में शिफ्ट किया गया है। गुरुवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों नैनी सेंट्रल जेल से यहां लाए गए। फिलहाल उन्हें सामान्य बंदियों की तरह ही रखा गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक किसी तरह की कोई हरकत करने पर कड़ाई की जाएगी।
बताया जात है कि नैनी सेंट्रल जेल में पूर्व सांसद अतीक अहमद के गुर्गों ने उत्पात मचाकर रख दिया गया था। वे कारागार प्रशासन के खिलाफ दूसरे बंदियों और कैदियों को उकसाते थे। जेल नियमों के हिसाब से तलाशी लिए जाने का भी इन्होंने विरोध किया था। इसी के बाद जेल प्रशासन की नजर इनपर तिरछी हो गई थी। गुरुवार को जेल अधिकारियों की रिपोर्ट पर प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने प्रशासनिक आधार पर अतीक के सात गुर्गों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इन्हीं गुर्गों में सलमाल और फारुख को गुरुवार शाम कौशाम्बी लाया गया है। इनके यहां आने के बाद जेल प्रशासन चौकन्ना हो गया है। बदमाशों पर तो नजर रखी ही जा रही है। उनसे मुलाकात करने वालों की भी कुंडली खंगाली जाएगी। पूरा ब्यौरा जानने के बाद ही किसी को इनसे मुलाकात की इजाजत मिलेगी। बदमाशों के साथ पेशी पर आते-जाते वक्त नियमानुसार सख्ती की जाएगी। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के बाद ही उन्हें पेशी पर भेजा और लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इनका कहना है
नैनी सेंट्रल जेल से दो बदमाशों को कौशाम्बी कारागार में शिफ़्ट किया गया है। वे किसके गैंग के हैं ? यह अधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता। बंदियों के साथ सामान्य व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कोई हरकत की तो कड़ाई की जाएगी।
बीएस मुकुंद-जेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें