फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम

Fri, 10 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
नाम वापसी के आखिरी दिन गुरुवार को चार प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। अब चुनाव मैदान में तीनों विधानसभा सीटों में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किया गया। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है।
विज्ञापन


   गुरुवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। चायल और विधानसभा से दो-दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। इनमें सिराथू से बसपा प्रत्याशी की पत्नी शीबा ने अपना पर्चा वापस लिया। इसी सीट से नामांकन करने वाले रवि कुमार गौतम ने  भी अपना नामांकन पत्र वापस लिया। चायल विधानसभा सीट से कांग्रेस के नेता रामयज्ञ द्विवेदी ने निर्दलीय नामांकन किया था। गुरुवार को उन्होंने भी अपना पर्चा वापस ले लिया। इसी सीट से राजेंद्र पांडेय ने भी अपनी उम्मीदवारी छोड़ दी है। अब चायल सीट में 19 और सिराथू विधानसभा सीट में 16 प्रत्याशी बचे हैं। मंझनपुर सीट से कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरओ ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें