सैनी कोतवाली के पथरावां गांव की एक विवाहिता ने देवर-देवरानी पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने पति सहित ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि देवर व देवरानी व एक अन्य युवती के साथ मिलकर उसके घर आए और मारपीट की। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
सैनी कोतवाली के पथरावां निवासी सुनीता देवी पत्नी नरेश ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपने पति व परिवारीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न न्यायालय में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि रविवार को कोर्ट से नोटिस मिलने के बाद देवर-देवरानी व एक अन्य महिला उसके घर में चढ़कर गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। किसी तरह जान बचाकर घर के अंदर भाग गई तो विपक्षियों ने घर में घुसकर सामान तोड़फोड़ कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।