फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा, न्यायिक कार्य से रहे विरत

Sun, 18 Jan 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कौशाम्बी की ओर से शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र मौर्य का हादसे में निधन होने पर साथियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा के कारण शुक्रवार को सभी ने न्यायिक कार्य से पूरी तरह से विरत रहने का फैसला लिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय, महामंत्री तुषार तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी समेत तमाम अधिवक्ता शोकसभा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें