फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मानदेय बढ़ाने समेत आठ मांगों को लेकर लामबंद हुईं आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
पीएचसी मूरतगंज में रैली में शामिल आशा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
पीएचसी मूरतगंज और ब्लॉक क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चंदवारी चौराहे से मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए पीएचसी पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुश शर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने सात फरवरी के समझौते के अनुसार, 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की मांग की। साथ ही विभिन्न कार्यों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने और आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने का पूरा भुगतान करने की मांग उठाई।

पोलियो, फाइलेरिया, दस्तक और संचारी रोग अभियान की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, पुराने लंबित भुगतानों का तत्काल निस्तारण कराने और पांच लाख रुपये का चिकित्सा बीमा देने समेत अन्य मांगें की।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के दौरान दर्ज हुई प्राथमिकी वापस लेने व 45वें और 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशें लागू करने की मांग भी की। प्रदर्शन में सीमा देवी, अंजू देवी, चंद्रकली, ललिता देवी, सरला सरोज, निशा देवी, राजरानी, सुशीला देवी, कविता कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें