फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मालगाड़ी के आगे कूदकर आशा कार्यकर्ता ने की आत्महत्या

Fri, 09 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना के करछना रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह एक आशा कार्यकर्ता ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान कर उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। मृतका आशा कार्यकर्ता थी और चाका ब्लाॅक में कार्यरत थी।
विज्ञापन




घूरपुर थाना क्षेत्र के हथिगन गांव निवासी 40 वर्षीय विमला देवी पत्नी राजन धुरिया चाका ब्लाॅक में आशा कार्यकर्ता थी। बृहस्पतिवार सुबह वह बिना परिजनों को कुछ बताए घर से कही चली गई। परिजन उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास परिजनों को जानकारी हुई कि वह रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका ने उधर से गुजर रही मालगाड़ी के सामने वह कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस का कहना है कि घटना करछना रेलवे स्टेशन के समीप स्थित खंभा संख्या 166-1ए के समीप हुई थी। मामला जीआरपी सीमा के बाहर का था। इसलिए मौके पर पहुंची औद्योगिक पुलिस ने विधिक कार्रवाई की है। मृतका के दो बेटा और दो बेटी है। पति राजमित्री का काम किया करता था। बड़े बेटे कुनाल ने बताया कि बीते कई दिनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें