फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सर्दी शुरू होते ही ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, तीन घंटे तक विलंबित

Sat, 28 Nov 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के साथ ही शुक्रवार को ट्रेनों की रफ्तार पर असर दिखने लगा है। प्रयागराज से वाया भरवारी होकर खागा, फतेहपुर, कानपुर, अलीगढ़, टूंडला और नई दिल्ली समेत अन्य शहरों को जाने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस सुबह निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से भरवारी स्टेशन पहुंची। सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 1 घंटा 21 मिनट और मेमो ट्रेन 16 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


वहीं, कानपुर से वाया भरवारी होकर प्रयागराज, वाराणसी और गया बिहार जाने वाली संगम एक्सप्रेस 10 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची। गोविंदपुरी से प्रयागराज जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सुबह 6:43 बजे के निर्धारित समय के बजाय 9:53 बजे पहुंची। इस ट्रेन को 3 घंटे 10 मिनट की देरी हुई।
वहीं, प्रयागराज स्पेशल ट्रेन सुबह 8:08 बजे के बजाय 11:08 बजे भरवारी पहुंची। यह ट्रेन भी तीन घंटे विलंब से चली। चित्रकूट-कर्वी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 16 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सुबह के समय अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दबाजी में निकले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनसीआर के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के मुताबिक कोहरा ट्रेनों की राह में बाधा बन रहा है। ट्रेनें समय पर चलें, इसका पूरा ध्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें