फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राम दल के साथ निकलीं कलात्मक चौकियां

Sat, 24 Oct 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गुवारा तैयबपुर में निकल गई आकर्षक चौकियां-संवाद
विज्ञापन
गुवारा तैयबपुर में रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार की शाम भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच राम दल के साथ भव्य सवारी और कलात्मक चौकियां निकाली गईं। शोभायात्रा देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

गुवारा तैयबपुर गांव में 12 अक्तूबर को मुकुट पूजन के साथ रामलीला महोत्सव की शुरुआत हुई थी। 20 अक्तूबर से तीन दिवसीय दशहरा मेला आयोजित किया गया। अंतिम दिन बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की भव्य सवारी रथ पर निकाली गई। श्याम सिंह यादव, ज्ञानेंद्र यादव, प्रदीप केसरवानी, वीरेंद्र यादव की अगुवाई में अलग-अलग कलात्मक चौकियां निकाली गईं। इनमें राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती और मां काली के स्वरूपों का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर चौराहा, राम रतन यादव तिराहा और दरियापुर चौराहा होते हुए निकली। इसके बाद भैला मकदूमपुर मार्ग तक जाकर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करारी इंस्पेक्टर संजय यादव पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे।

गुवारा तैयबपुर में निकल गई आकर्षक चौकियां-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें