फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहों के साथ पकड़ा गया सुपारी किलर

Wed, 15 Jun 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
अपराध्‍ा
विज्ञापन
चंदौली से आकर इलाहाबाद तथा कौशाम्बी में अवैध असलहों की सप्लाई के साथ ही झारखंड में अपराध करने वाले शूटर रवि पुजारी को एसटीएफ ने दबोच लिया। उसे कौशाम्बी के पूरामुफ्ती इलाके में दो अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि वह अपने गैंग के बदमाशों के साथ तीन रोज बाद धनबाद रवाना होना था, जहां उसे एक ठेकेदार के कत्ल की सुपारी मिली थी। गैंग के तीन शूटर फरार हैं और एसटीएफ को शक है कि वे ठेकेदार के कत्ल के लिए निकल गए होंगे। यह गैंग पहले भी एक ठेकेदार को सुपारी लेकर मार चुका था।
विज्ञापन


एसटीएफ फील्ड यूनिट इलाहाबाद के डिप्टी एसपी प्रवीण सिंह चौहान के मुताबिक, खबर मिली थी कि बदमाश रवि पुजारी कोई वारदात करने के लिए असलहों के इंतजाम में लगा है।
पक्की मुखबिरी पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक अजय सिंह, अतुल सिंह, केसी राय ने पूरामुफ्ती थाना प्रभारी धमेंद्र सिंह यादव के साथ मंदर मोड़ के पास घेराबंदी कर रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में 32 बोर के दो पिस्टल मिली। उसे पूरामुफ्ती थाने ले जाकर पूछताछ की गई। रवि पुजारी उर्फ शशिकांत मिश्र मल रूप से चंदौली जनपद में कटहेरी का रहने वाला है। उसके पिता एलआईयू में दरोगा थे। करीब दस साल पहले दूसरी शादी करने के बाद वह अपने पिता से अलग इलाहाबाद में मां के साथ रहने लगा। इधर लंबे समय से वह मां से भी अलग है।
विज्ञापन


यहां उसका संपर्क धूमनगंज इलाके के अपराधियों छोटू ओझा, विक्की सिंह आदि से हो गया। मिर्जापुर में भी वह काफी समय रहा जहां उसका संपर्क चुंडी महाराज से हो गया। वह इलाहाबाद, मिर्जापुर, कौशाम्बी में ठेकेदारों के लिए गुंडागर्दी का काम करने लगा। चुंडी महाराज के जरिए वह धनबाद में ठेकेदार अनिल सिंह के पास गया। वहा भी उसने गुंडागर्दी की। रांची के पतुरकी में ठेकेदार से सुपारी लेकर दूसरे ठेकेदार का कत्ल किया। उसका साला कृष्णकांत भी अपराधी है। अब पता चला है कि रवि पुजारी को धनबाद में ठेकेदारी करने वाले रीवा जनपद के एक शख्स का कत्ल करना था। वह 17 जून को दो साथियों संग ट्रेन से धनबाद के लिए रवाना होता। मगर उससे पहले ही पकड़ लिया गया। एसटीएफ को उसके साले समेत तीन साथी नहीं मिले। वे अपने मोबाइल भी रवि के पास छोड़ गए। आशंका है कि वे तीनों ठेकेदार का काम तमाम करने रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें