फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रक्षाबंधन पर कम पड़े इंतजाम, बहनें हुईं परेशान

Tue, 20 Aug 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम की बसों में सोमवार को जबर्दस्त भीड़ रही। सीटों के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की होती रही। बसों में चढ़ने के लिए महिलाएं जद्दोजहद करती नजर आईं। कई मुसाफिर बस में खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए। जो बस पर नहीं चढ़ पाए उन्हें डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रविवार रात 12 बजे से सोमवार की आधी रात तक परिवहन निगम की बसों से निशुल्क यात्रा सेवा थी। इस बार मुफ्त यात्रा की व्यवस्था सिर्फ एक दिन के लिए होने की वजह से सोमवार को बसों में खासी भीड़ रही। यात्रियों को मंझनपुर, मूरतगंज व सैनी स्टेशन पर दिनभर सीटों के लिए मारामारी करनी पड़ी।
मंझनपुर डिपो की अपनी 20 बसों के अलावा बांदा, चित्रकूट, राठ, लीडर रोड और सिविल लाइंस डिपो की लगभग 40 बसों का यहां से आवागमन होता रहा। रक्षाबंधन के दिन सामान्य दिनों के मुकाबले 50 फीसदी सवारियां अधिक निकलीं।
विज्ञापन

इसी तरह कानपुर-प्रयागराज रूट पर लीडररोड और फतेहपुर समेत अन्य डिपो की लगभग 125 बसें फर्राटा भरती रहीं। परिवहन निगम के अफसरों ने दावा किया कि लीडर रोड डिपो से कानपुर के लिए 15 फेरे और चित्रकूट के लिए तीन फेरे बढ़ाए गए। इसके बाद भी यात्रियों को धक्के खाने पड़े।

महिलाओं, बुजुर्गों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना

सिराथू। रक्षाबंधन पर सैनी बस अड्डे पर महिलाओं-बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज आदि जगहों के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ बस अड्डे पर उमड़ी। भीड़ की वजह से बसों में बैठने के लिए लोग धक्कामुक्की करते देखे गए। बस सामान्य हो या फिर जनरथ, हर बस में सीट के लिए लोग परेशान दिखे। महिलाएं भी इधर-उधर दौड़ती-भागती रहीं। संवाद

खागा से सैनी स्टेशन पर रोडवेज बस से उतरीं सरोज देवी ने बताया कि मुफ्त यात्रा सेवा की वजह से भीड़ अधिक रही। उन्हें खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। हालांकि, उन्हें इसका मलाल नहीं है।

-

-फतेहपुर जाने के लिए सैनी स्टेशन पर खड़ी राजरानी ने बताया कि एक घंटे से बस का इंतजार कर रही हूं। जो भी बस प्रयागराज की तरफ से आ रही है, लगभग सभी ठसाठस भरी हैं। मजबूरी में खड़े होकर जाना पड़ेगा। हालांकि, सरकार ने फ्री यात्रा की व्यवस्था कर अच्छा काम किया है।


ऑटो, ई-रिक्शा चालकों की रही चांदी
सिराथू। सैनी चौराहे पर रक्षा बंधन पर महिला यात्रियों की काफी भीड़ रही। दूरदराज से आई महिलाओं ने पांच से दस किलोमीटर की दूरी के लिए ऑटो ई रिक्शा का सहारा लिया। इसके चलते आटो, ई-रिक्शा चालकों की चांदी रही। उन्हें सवारियों का इंतजार नहीं करना पड़ा। संवाद
-
आम दिनों की अपेक्षा रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ अधिक रही। इस वजह से लीडर रोड डिपो से कानपुर के लिए 15 फेरे और चित्रकूट के लिए तीन फेरे बढ़ाए गए हैं। कितने यात्रियों ने मुफ्त सफर किया, इस बारे में मंगलवार को ही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

-आरएस वर्मा, एआरएम, लीडर रोड डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें