फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पर फैसला आते ही नजरबंद कर दिए जाएंगे असामाजिक तत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या पर फैसला आते ही नजरबंद कर दिए जाएंगे असामाजिक तत्व
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम संगठनों के नेताओं की गतिविधियों पर भी पुलिस की है नजर
कप्तान ने कोतवालों से तलब किया आसामाजिक तत्वों का ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। अयोध्या मामले का फैसला आते ही दोआबा के असामाजिक तत्व नजरबंद कर दिए जाएंगे। हिंदू-मुस्लिम संगठनों के कट्टर नेताओं पर पुलिस की पैनी नजर अभी से ही है। इनकी हर एक गतिविधियोें पर खुफिया एजेंसियां नजर रख रही हैं। एहतियातन कप्तान ने कोतवालों से उनके क्षेत्र के असामाजिक तत्वों का ब्यौरा भी मांगा है।
अयोध्या मामले का फैसला इसी महीने किसी भी रोज आ सकता है। दोआबा के अधिकारी अलर्ट हैं। जनपद को 44 सेक्टर, छह जोन और तीन सुपर जोन में पहले ही बांटा जा चुका है। सुपरजोन में करारी, परास, सौरई, गढ़ी, बरई बंधवा, मनौरी, असरावल और हटवा जैसे गांवों व कस्बों को शामिल किया गया है। यहां फैसला आने के बाद फोर्स लगा दी जाएगी। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर कोतवालों ने अपने-अपने इलाके के आसामाजिक तत्वों की सूची बनानी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि फैसला आने के बाद असामाजिक तत्वों को नजरबंद कर दिया जाएगा, जो पूर्व में शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन चुके हैं या आगे माहौल बिगाड़ सकते हैं। कम से कम 24 घंटे नजरबंद रहेंगे। उस समय की स्थिति के हिसाब से नजरबंद किए जाने की समय सीमा और भी बढ़ाई जा सकती है। हिंदू-मुस्लिम संगठनों के सभी नेताओं की गतिविधियों पर पुलिस निगाह अभी से ही रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इनका कहना है
अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय उचित निर्णय ही देगा। समाज के सभी वर्गों की जिम्मेदारी एकता बनाए रखने की है। किसी ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एहतियातन कई को नजरबंद भी किया जाएगा। -अशोक कुमार-अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें