फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एंटी रोमियो टीम ने की संदिग्धों की चेकिंग, दी सख्त हिदायत

Tue, 14 Oct 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शमशाबाद ​स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर दिखाती छात्राएं।  स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाया। एसपी, एएसपी, सीओ और थानाध्यक्ष मंझनपुर के निर्देश पर महिला मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव, आरक्षी अभय, शौकीन बाबू, रविंद्र कुमार और महिला आरक्षी नंदिनी तिवारी ने श्री मंगल प्रसाद शकुंतला देवी इंटर कॉलेज, शमशाबाद, करनपुर चौराहा और सिराथू रोड क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। संदिग्धों के नाम-पते नोट कर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।
इस दौरान विद्यालय में छात्राओं की ओर से मिशन शक्ति विषय पर पोस्टर बनाए गए। टीम ने छात्राओं को नारी सशक्तीकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशाबाद स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर दिखाती छात्राएं।  स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें