फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुख्य आरोपी नौशाद, कहकशा और आदिल पर एक और एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज के भरवारी रोड स्थित गोदाम से करीब 35 किलो विस्फोटक पदार्थ और करीब 40 किलो पटाखा बनाने वाली सामग्री बरामद करने के बाद मुख्य आरोपी नौशाद, उसकी पत्नी कहकशा बानो और बेटे आदिल के खिलाफ संदीपन घाट थाने में एक और एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मूरतगंज बाजार के भरवारी रोड स्थित कहकशा बानो के नाम के पंजीकृत प्लॉट पर बने गोदाम में अवैध पटाखे और उन्हें बनाने की सामग्री छिपाकर रखी गई है।
सूचना पर पुलिस, राजस्व निरीक्षक पवन राय, लेखपाल रितेंद्र सिंह और हल्का लेखपाल ज्ञानपाल की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान एक कमरे से छह बोरियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

इनमें न्यू खुशी ब्रांड के 38 रॉकेट, हाथ फूल पटाखे, 3डी 12 स्टार ब्रांड के पांच पटाखे और 15 पैकेट चकरी पटाखे बरामद हुए। साथ ही एक बोरी में पटाखा बनाने की सामग्री रखी हुई। इसके अलावा प्लॉट में गड्ढा खोदकर भी पटाखे बनाने की सामग्री छुपाई गई थी।
विज्ञापन

मामले में संदीपनघाट थाना पुलिस ने आरोपी नौशाद समेत उसकी पत्नी कहकशा और बेटे आदिल के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें