फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डेंगू का एक मरीज और मिला

Mon, 22 Jul 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का एक और मरीज मिला
विज्ञापन

प्रतापगढ़। बारिश के बाद कुंडा में एक डेंगू संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। मलेरिया विभाग ने डेंगू ग्रसित मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने का दावा किया है। इससे पहले आठ लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

कुंडा के सहजनीपुर निवासी 18 वर्षीय विकास पटेल बुखार से पीड़ित है। कुंडा के चिकित्सकों से उसने इलाज कराया। राहत न मिलने पर प्रयागराज के एसआरएन पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने जांच की तो वह डेंगू से संक्रमित मिला। जिला मलेरिया अधिकारी केपी द्विवेदी ने कहा कि रोगी प्रयागराज में है। उसके घर पर टीम भेजी गई है। पता लगाया जा रहा है कि वह कहीं बाहर से तो नहीं आया। उसके संपर्क में कौन-कौन से लोग आ सकते हैं। संदिग्धों का खून का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें