क्षेत्र के इचौली गांव में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामिया आरोपी शिवम केशरवानी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है।
छह जून को रायपुर (छत्तीसगढ़) पुलिस की टीम एनडीपीएस एक्ट के वारंटी शिवम केशरवानी को गिरफ्तार करने इचौली गांव पहुंची थी। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान शिवम, उसके परिजनों और अन्य समर्थकों ने पुलिस टीम को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में आरक्षी जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
छत्तीसगढ़ पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कराया गया है। घटना में शामिल पांच अभियुक्त पहले ही जेल जा चुके हैं। अन्य की तलाश की जा रही है। -सत्येंद्र तिवारी, सीओ