फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

Sat, 14 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा (ब्यूरो)। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में शनिवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य के माध्यम से अपनी अदाकारी को जलवा बिखेरकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विज्ञापन


स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ एयरफोर्स स्कूल मनौरी के चेयरमैन एयर कमांडर एम महांता और उनकी पत्नी वंदिता महांता ने स्कूल के प्रबंधक केके तिवारी के साथ दीप जलाकर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही बच्चों ने मंच पर अपनी अदाकारी का ऐसा जलवा दिखाया। जिससे देखने वाले मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने लोकगीत, फिल्मी गीत पर नृत्य के साथ ही अन्य विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

वहीं बच्चों के साथ ही उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मी, माम, मैम नामक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दिखाई। इससे पहले कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि एयर कमांडर एम महांता ने कहा कि शिक्षा से ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, कर्मठता और साहसी बनने के सूत्रवाक्य को भी जीवन में आत्मसात करने की शिक्षा दी। कहा कि शिक्षा के साथ ही ये चारों सूत्र से ही जीवन में सबसे सफल इंसान बना जा सकता है। इस मौके पर मधुप मिश्रा, राहुल शुक्ला, जीएम खान, बलदाऊ पांडेय, राकेश मालवीय, रवींद्र उपाध्याय, आरपी ओझा, मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें