फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अन्ना कटप्पा कटैया ने मंझनपुर को पांच विकेट से हराया

Tue, 13 Jan 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बल्लेबाजी करते अन्ना कटप्पा टीम के फैजान। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
स्व. राधेश्याम एवं कुंवर साहित्य सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को अन्ना कटप्पा कटैया व मंझनपुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मंझनपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में 14.3 ओवर में 80 रन बना ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अन्ना कटप्पा की टीम ने 11.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कटप्पा की जीत में फैजान का अहम योगदान रहा। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट झटके। इसके साथ ही बल्लेबाजी में नाबाद 13 रन की उपयोगी पारी भी खेली। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए फैजान को आयोजक टीम के सदस्य अभिमन्यु सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर शिवबाबू सिंह, श्रवण कुमार, श्रीकांत मिश्रा, अवनीश पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें