कुश्ती प्रतियोगिता के हाथ उठाकर खिलाड़ी को विजेता घोषित करते रेफरी दीपक कुमार। स्रोत- विद्याल
- फोटो : गांव में घुसा बाढ़ का पानी।
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को सिराथू तहसील के थुलगुला में हुआ। बालक वर्ग के 65 किलो भार वर्ग में अंकित व मेराज विजेता बने हैं।
जिला खेल सचिव श्यामलाल व धनपत्ति देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र पांडेय ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। सबसे पहले अंडर-19 के 65 किलो भार वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इसमें सिराथू संभाग के अंकित सिंह विजेता रहे। 57 किलोग्राम भार में चायल के धर्मेंद्र कुमार और 61 किलोग्राम भार में सिराथू के अंकित सिंह ने जीत हासिल की।
अंडर-17 के 65 किलोग्राम भार वर्ग में मंझनपुर के मो. मेराज, 60 किलोग्राम में अनुज कुमार व 55 किलोग्राम में ओम प्रकाश विजेता रहे। 51 किलोग्राम भार वर्ग में सिराथू के विजय प्रकाश ने बाजी मारी।
अंडर 14 के 48 किलोग्राम भार वर्ग में मंझनपुर के सुनील कुमार, 41 किलो में श्रवण कुमार और 52 किलो भार में सिराथू के सचिन कुमार, 48 किलो भार वर्ग में चायल के सूरजपाल व 44 किलो में सिराथू के शिवम को विजेता घोषित किया गया।
41 किलो भार वर्ग में मंझनपुर के अनुज कुमार, 38 किलो में शनि दिवाकर व 35 किलो भार में ईशांत सिंह को जीत मिली। इस मौके पर ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी ओम प्रकाश सिंह, मेराज सिंह पटेल, दीपक कुमार मौजूद रहे।