फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने ट्रांसपोर्टर से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करों ने ट्रांसपोर्टर से मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन

पैसा नहीं देने पर घर में की पिटाई, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज के धन्नी गांव निवासी ट्रांसपोर्टर मोहम्मद फैसल से पशु तस्करों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी। पैसा नहीं मिलने से खफा तस्करों ने ट्रांसपोर्टर के घर पर चढ़कर पिटाई की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। मंगलवार को एसपी के निर्देश पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

धन्नी गांव निवासी ट्रांसपोर्टर मोहम्मद फैसल का कहना है कि पूरामुफ्ती के हटवा गांव निवासी पशु तस्करी करने वाले वशी अख्तर ने पिछले दिनों उससे पांच लाख की रंगदारी मांगी। पैसा देने से इंकार करने पर वशी अख्तर ने वसीम अख्तर और सोरांव प्रयागराज के जैद व अन्य तीन लोगों के साथ 15 जून को उसके घर पर धावा बोल दिया। चार पहिया से आए हमलावरों ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर गांव वालों के एकजुट होने पर आरोपी भाग निकले। शिकायत कोखराज पुलिस से की गई थी। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर मंगलवार को सभी आरोपियों के खिलाफ कोखराज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। चर्चा रही कि पिछले दिनों बिहार प्रांत में आरोपितों की दो ट्रक गोवंश से लदी पकड़ी गई थी। आरोप है कि इसकी मुखबिरी फैसल के भाई ने की थी। उसी की भरपाई के लिए पांच लाख मांगा जा रहा रहा था। पैसा नहीं मिलने पर आरोपितों ने जान से मारने का प्रयास किया। इस बाबत इंस्पेक्टर कोखराज अजीत पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें