फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाराज लोगों ने मतदान से किया इन्कार, निर्वाचन अधिकारी ने मनाया

Tue, 21 May 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
दिनेश कुमार मिश्र।
विज्ञापन
रेलवे अंडरपास के रास्ते में जलभराव की समस्या से परेशान सिराथू विधानसभा क्षेत्र के हिसामपुर माढ़ो गांव में मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार करते हुए मतदान से इन्कार कर दिया। दोपहर बारह बजे यानि करीब पांच घंटे तक बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर समस्या दूर कराने का आश्वासन देकर मतदान शुरू कर कराया।
हिसामपुर माढ़ो के प्राथमिक विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां पर सिर्फ एक बूथ था, जिसमें 1360 मतदाताओं थे। सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होनी थी। मतदान केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ तो लगी थी, लेकिन बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा।
गांव से अजुहा काे जाने वाले रास्ते पर बने रेलवे के अंडरपास में जलभराव की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने मतदान से इन्कार कर दिया। यही नहीं गांव के रास्ते पर मतदान बहिष्कार का बैनर लगा दिया।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट इंद्रदेव ने पहुंच कर मतदाताओं को मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को जल्द समस्या दूर कराने का भरोसा दिया। इसके बाद करीब 12.20 बजे मतदान शुरू हुआ।

रेलवे के अंडर पास में पूरे साल जलभराव रहता है। पांच-छह बार पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाना पड़ता है। कई बार सांसद से शिकायत की, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।
वीरेंद्र सिंह यादव, ग्राम प्रधान, हिसामपुर माढ़ो


अंडर पास वाले रास्ते से अजुहा की दूरी चार किमी पड़ती है। जलभराव के कारण नौ किमी लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते से आना-जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को होती है।
गोलू मिश्रा, हिसामपुर माढ़ो


बिजली, पानी, जल निकासी की समस्या पर फूटा गुस्सा


नगर पालिका परिषद के बहरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने इकलौते बूथ में 387 मतदाता थे। बिजली, पानी व जल निकासी की समस्या से परेशान मतदाताओं ने वोट डालने से इन्कार कर दिया। इस वजह से 11 बजे तक बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा। भैरो प्रसाद, मनोज, राम विशाल, प्रेमा देवी आदि मतदाताओं ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले बिजली और पेयजल के संकट से लोग जूझ रहे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत नाली की है। जल निकासी के विवाद में ही एक महिला की हत्या हो चुकी है। फिर भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। नायब तहसीलदार सौरभ सिंह पहुंचे, लेकिन मतदाताओं को मना न सके। एडीएम प्रबुद्ध सिंह, एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने आकर सभासद सानू कुशवाहा की अगुवाई में लोगों से बातचीत की। मौके पर ही ईओ राम सिंह को एक सप्ताह के अंदर पानी, बिजली व एक महीने में जल निकासी की समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। इसके बाद करीब 11 बजे मतदान शुरू हुआ।


फिर उठा कनैली-भखंदा मार्ग की बदहाली का मुद्दा


कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र की आठ किमी लंबे कनैली-भखंदा मार्ग की बदहाली का मुद्दा लोकसभा चुनाव में गरमा गया। मार्ग पर पड़ने वाले धर्मपुर गांव के लोगों ने वोट देने से इन्कार कर दिया। गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ में 1200 मतदाता थे। शुरुआत के आधे घंटे में ग्राम प्रधान संतोष सिंह समेत करीब आठ वोट पड़े। इसके बाद सन्नाटा पसर गया। वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, संजय आदि मतदाताओं ने सड़क को लेकर मतदान बहिष्कार कर दिया। इसकी सूचना पर एडीएम न्यायिक प्रबुद्ध सिंह, एडीएम एफआर अरुण कुमार समेत अन्य अफसर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाबुझा कर शांत कराया। फिर मतदान को रफ्तार मिली।

दिनेश कुमार मिश्र।

दिनेश कुमार मिश्र।

दिनेश कुमार मिश्र।

दिनेश कुमार मिश्र।

दिनेश कुमार मिश्र।

दिनेश कुमार मिश्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें