फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वाहन रोके जाने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम की सड़क

Fri, 16 Jan 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चायल तहसील के समाने मनौरी तिल्हापुर मोड़ रोड जाम करते भाकियू कार्यकर्ता, संवाद
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चायल तहसील गेट के सामने मनौरी तिल्हापुर मोड़ बाजार मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। कार्यकर्ता प्रयागराज में आयोजित चिंतन शिविर में पदाधिकारियों के वाहन रोके जाने से नाराज थे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार ने समझाकर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए और मार्ग पर आवागमन सुचारू हो गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चंदू तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह अपने काफिले के साथ शिविर में जा रहे थे, तभी उनके कुछ वाहनों को बाहर रोक दिया गया। इससे नाराज होकर जिला अध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तहसील के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में राजन उपाध्याय, आशीष त्रिपाठी, राम सरण, ननकू लाल, साहिल, सुनीता, चंदा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें