फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटकार से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान 17-02-38

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के खोंपा गांव में मंगलवार की भोर एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि किशोरी ने ऐसा परिजनों की फटकार से क्षुब्ध होकर किया। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

खोंपा निवासी राकेश कुमार खेती से परिवार का गुजारा करता है। सोमवार की शाम उसने अपनी 16 वर्षीय बेटी वंदना को किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे वह नाराज हो गई। रात में सभी लोग एक साथ छत पर सोने चले गए। मंगलवार की भोर में तकरीबन चार बजे परिजन गहरी नींद में थे, तभी वंदना छत से नीचे कमरे में पहुंची और चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी पर झूल गई। सुबह बेटी का शव फंदे पर लटकता देख परिजनों की चीखें निकल गईं। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें