फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, उपकेंद्र का घेराव कर किया प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बिजली कटौती को लेकर दारानगर में सड़क पर प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन
बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, उपकेंद्र का घेराव कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजली कटौती से आजिज नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम क्षेत्र के लोगों का गुस्सा सोमवार की शाम फूट पड़ा। कस्बे के लोग सड़क पर उतर आए। दारा नगर उपकेंद्र पहुंचे और घेराव किया। इस दौरान अभियंताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
दारा नगर विद्युत उपकेंद्र से कस्बे के दारा नगर, देवीगंज, कड़ाधाम के अलावा आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। पिछले एक महीने से यहां लोग अघोषित कटौती से जूझ रहे हैं। लगातार शिकायत करने के बाद भी जब समस्या दूर नहीं हुई तो सोमवार को लोग आक्रोशित हो गए। नाराज लोगों ने उपकेंद्र को घेरकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। राजेश जैदी, मनीष पाठक, इरफान, राहुल, प्रशांत तिवारी, शमशीर हैदर, शाहरुख खान, अख्तर हुसैन, जयमणि त्रिपाठी, मुन्ना मोदनवाल आदि ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को 22 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन 18 घंटे के रोस्टर से आपूर्ति होती है। पिछले करीब एक महीने से तो यह रोस्टर भी ध्वस्त हो गया है। किसी दिन चार घंटे तो किसी दिन पांच घंटे बिजली ही मिल रही है। उमस भरी इस गर्मी में बिजली की कटौती ने मुश्किलें और बढ़ा दीं हैं। लोगों ने कहा कि जेई से लेकर एसडीओ तक शिकायत की गई, लेकिन कोई कटौती बंद नहीं हुई। अब तो अभियंताओं ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। आक्रोशित नगरवासियों ने कहा कि दो दिन के अंदर कटौती बंद न हुई तो तहसील परिसर में भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारा नगर में बिजली की समस्या की कोई सूचना नहीं आई है। इसे लेकर किसी उपभोक्ता ने भी जानकारी नहीं दी। प्रदर्शन के बारे में भी किसी ने नहीं बताया। मेरी जानकारी में इस उपकेंद्र से बेहतर बिजली आपूर्ति हो रही है। अंकित कुमार, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड मंझनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें