फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बदहाल सड़क नहीं बनने से फूटा गुस्सा, नाराज जिला पंचायत सदस्य संग ग्रामीणों का बेमियादी धरना शुरू

Tue, 29 Jul 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पति विनय सिंह पटेल और ग्रामीणों के साथ धरना पर बैठीं वार्ड नं 23 की जिपंस साधना सिंह पटेल-संवाद
विज्ञापन
ब्लाॅक क्षेत्र के पुरखास से मोहम्मदाबाद तक की बदहाल सड़क नहीं बनने से नाराज वार्ड नं 23 की जिला पंचायत सदस्य साधना सिंह पटेल ग्रामीणों के साथ सोमवार से मोहम्मदाबाद गांव में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गई हैं। जिपं. सदस्य ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने तक धरना जारी रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुरखास से मोहम्मदाबाद गांव तक की पांच किलोमीटर सड़क ओवरलोड बालू लदे वाहनों की वजह से पूरी तरह से बदहाल हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर फैले कीचड़ की वजह से राहगीरों का चलना मुश्किल हो रहा है। आए दिन राहगीर पानी भरे गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए कई महीना पहले पीडब्ल्यूडी विभाग ने टेंडर भी जारी किया था। सड़क निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ। वार्ड नंबर 23 की जिला पंचायत सदस्य साधना सिंह पटेल ने बताया कि वह कई बार सड़क निर्माण के बारे में अधिकारियों से बातचीत कर की हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है।
विज्ञापन

मार्च महीने में ग्रामीणों के साथ उन्होंने एक दिन का अनशन किया था। तब अधिकारियों ने दो जुलाई से काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। फिर भी सड़क बनाने का काम चालू नहीं हुआ। डीएम से मिलकर समस्या को अवगत कराया गया, लेकिन उनकी ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इससे नाराज होकर सोमवार से वह पति विनय सिंह पटेल और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गईं।
उन्होंने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई होगी, किसी आश्वासन से काम नहीं चलने वाला है। सड़क निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में यूसुफपुर,नंदा का पुरवा,केवट का पुरवा और मल्हीपुर गांव के तमाम ग्रामीण भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें