Anganwadi workers demonstrated
- फोटो : KAUSHAMBI
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मंझनपुर। मांगों को लेकर दोआबा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डायट मैदान में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन के बैनर तले बुधवार सुबह जिले भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्यालय स्थित डायट मैदान में प्रदर्शन किया। संगठन की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष माया सिंह ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग मानदेय बढ़ाकर 21 हजार रुपये करने, रुका हुआ मानदेय बहाल करने, बढ़े हुए डेढ़ हजार रुपये को मानदेय का नाम देने, प्रधानों की साझेदारी खत्म करने आदि की है। माया सिंह ने कहाकि प्रदेश सरकार मांगें मानने के बजाए वादाखिलाफी कर रही है। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हक की आवाज हर स्तर पर बुलंद की जाएगी। इस मौके पर सुषमा सिंह, संजना दीक्षित, रेनू प्रजापति, कविता, निशा वर्मा आदि मौजूद रहीं।